कर्पूरी ठाकुर स्मृति यात्रा का केराकत में हुआ समापन यात्रा में शामिल सदस्यों का केटीएस सदस्यों ने किया जोरदार स्वागत

0 62

केराकत। जौनपुर

केटीएस संचालक डा0 अजय शर्मा के नेतृत्व में 30 जिलों की यात्रा पूरी करने के उपरान्त कर्पूरी ठाकुर स्मृति यात्रा आज जनपद जौनपुर पहुंची, उसके बाद मछलीशहर तहसील में भ्रमण के बाद 12 बजे बदलापुर,2 बजे सदर,4 बजे केराकत तहसील पहुंची।

तहसील मुख्यालय पर केटीएस प्रदेश संचालक एडावो0 नमः नाथ शर्मा के नेतृत्व में गोपाल शर्मा, रामफेर शर्मा, अमित कुमार सिंह, मोनू जायसवाल, वीरेन्द्र शर्मा, सुरेन्द्र विश्वकर्मा आदि ने अपने अनेक साथियों के साथ कर्पूरी स्मृति यात्रा और यात्रा संचालक और सदस्यों का जोरदार स्वागत किया गया।

यात्रा के संचालक केटीएस प्रमुख डा0 अजय शर्मा ने कहा कि भारत में पिछड़ों,शोषितों और वंचितों के अंतिम आवाज राष्ट्र के राजनीतिक संत महान कर्मयोगी जननायक कर्पूरी ठाकुर की सामाजिक और राजनीतिक क्रांति की दिशा में चलकर ही पिछड़ों,शोषितों और वंचितों की सामाजिक राजनीतिक दशा में सुधार होगा,इसलिए कर्पूरी क्रांति को जनसमृति में स्थापित करने की जरूरत है।

कर्पूरी ठाकुर जन्मदिवस 24 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने और कर्पूरी जी को भारत रत्न सहित अतिपिछड़ा सुरक्षा अधिनियम,कर्पूरी ठाकुर सामाजिक न्याय के आधार पर अतिपिछड़ों को आरक्षण में हिस्सेदारी,जातिगत जनगणना कराने की सरकार से मांग किया गया।

स्मृति यात्रा में शैलेश नन्द,अनिल शर्मा,विजय शर्मा,डा0 चंद्रशेखर, डा 0 नागेंद्र,दीपक नंद शामिल रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.