आर.एस.एस स्वयंसेवको के मनाया मकर संक्रांति का उत्सव

धर्म परिवर्तन करना सबसे बड़ा गुनाह है- जिला प्रचारक चुनार

0 709

मीरजापुर। नगर क्षेत्र के पट्टीकला में स्थित अहरौरा निर्मलवा पहाड़ के समुदायिक भवन में दिन शनिवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा मकर संक्रांति का पर्व बड़े ही हर्सोल्लास व उत्साह के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चुनार जिला संघचालक गौतम जी ने बौद्धिक ने बौद्धिक देते हुए कहा कि मकर संक्रांति सामाजिक समरसता का पर्व है। जिस प्रकार गुड़ स्वयं को अग्नि पर तपाकर व गला कर बिखरे हुए तिल के दानों को अपने साथ जोड़ लेता है और एक स्वादिष्ट व्यंजन का निर्माण करता है, ठीक उसी प्रकार हमें भी गुड़ की भूमिका निभानी है और स्वयं को तपाकर अपने संपूर्ण ¨हिन्दू समाज को एकता के सूत्र में पिरोना है।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चुनार जिला प्रचार कमलेश जी मकर संक्रांति पर्व पर संघ की सभी शाखाओं पर यह उत्सव मनाया जाता है। इस दिन संघ अपने अपने शाखा क्षेत्र की सेवा बस्तियों में जाकर सामाजिक समरसता के कार्यक्रमों का आयोजन करता है। जब सूर्य धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करता है और दक्षिणायन से उत्तरायण की ओर प्रस्थान करता है, जो अंधकार से प्रकाश की ओर तथा अशुभ से शुभ की ओर का संकेत है। गांव चंदावली में मकर संक्रांति पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान में राष्ट्र कल्याण यज्ञ का आयोजन किया गया। और उन्होंने कहा कि धर्म परिवर्तन करना सबसे बड़ा गुनाह है, जिससे हिन्दूओ को एकत्रिकरण कर जोड़ा जाए। कार्यक्रम के अध्यक्षता रामचन्द्र जी ने किया।

इस शुभ अवसर पर नगर संघचालक सत्यनारायण,
जिला सेवा प्रमुख जितेंद्र, जिला सामाजिक समरसता प्रमुख संजय सिंह, नगर कार्यवाह अखिलेश कुमार, पूर्व नगर कार्यवाह विवेक कुमार, नगर शारिरिक प्रमुख लवकुश, नगर प्रचार प्रमुख विकास चंद्र, आशुतोष पांडे, अशोक कुमार, आशीष कुमार सुनील कुमार शिवकुमार मनोज कुमार भाजपा मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह जयकिशन जायसवाल स्वेता सिंह के साथ सैकड़ो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कर स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.