जौनपुर थाना कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक रमेश कुमार यादव को गृह मंत्रालय ने उनके कार्यों से उन्हे उत्कृष्ट सेवा पदक का दिया सम्मान

0 171

जौनपुर जनपद के नगर थाना कोतवाली पर निरीक्षक/वरिष्ठ उपनिरीक्षक के पद पर तैनात रमेश कुमार यादव को गृहमंत्रालय भारत सरकार ने उतकृष्ट सेवा पदक देकर सम्मानित किया है। जिसके चलते पुलिस विभाग के साथ ही जिले में उनके चाहने वालो सहित शुभचिंतकों, मित्रों, में खुशी का माहौल बना है। लोग उन्हें सोशल मीडिया दूरभाष आदि के माध्यम से बधाई व शुभकामनाएं देते हुए खुशी जाहिर कर रहे हैं।

बताते चलें कि श्री यादव वर्ष 1988 में आरक्षी पद पर नियुक्त हुए थे जिनका वर्ष 2012 -13 में उप निरीक्षक पद पर चयन हुआ। उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में कर्तव्यनिष्ठा व ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यो का पालन करते हुए जुलाई 2022 में निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्राप्त हुई। जिन्हें वर्ष 2010 में पुलिस का सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह, वर्ष 2018 में उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह, वर्ष 2021 में ग्रहमंत्रालय भारत सरकार द्वारा अति उत्कृष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया गया है।

 

जनपद के नगर थाना कोतवाली में वर्तमान समय में निरीक्षक/वरिष्ठ उपनिरीक्षक पद पर सेवारत हैं, श्री यादव सितंबर 2020 में जनपद वाराणसी से जौनपुर जनपद में आमद कराने के पश्चात बतौर उपनिरीक्षक थाना खुटहन पर नियुक्त रहें, वहीं से श्री काशी विश्वनाथ मंदिर सुरक्षा में चले गए, जो दिसम्बर 2021 में जनपद के नगर थाना कोतवाली पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक के रुप में नियुक्त होकर सितम्बर 2022 में निरीक्षक पद पर पदोन्नति प्राप्त कर वर्तमान समय में थाना कोतवाली में निरीक्षक/वरिष्ठ उपनिरीक्षक के पद पर सेवारत हैं।

 

वर्तमान समय में कोतवाली थाने पर तैनात रमेश कुमार यादव भारत सरकार के इस उच्च सम्मान में सम्मानित रहे। गृहमंत्रालय द्वारा भेजे गए इस उच्च उतकृष्ट सेवा सम्मान को जौनपुर पुलिस विभाग ने प्रदान करते हुए श्री यादव को शुभकामनाएं व बधाई दिया है।

 

उक्त बात की जानकारी मिलने पर पुलिस विभाग के साथ ही जिले की जनता चाहने वाले अन्य विभागों के लोगों में खुशीयों की लहर दौडने के साथ ही हर्ष ब्याप्त है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.