जौनपुर के शाही किले में हुआ जौनपुर महोत्सव का शुभारंभ

0 309

जौनपुर महोत्सव का शुभारम्भ गिरीश चन्द्र यादव राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण, उ.प्र. शासन एवं एम.एल.सी बृजेश सिंह, प्रिंशु पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह,जिलाधिकारी अनुज कुमार झा के द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर किया गया। जौनपुर महोत्सव में कृषि विभाग, उद्यान विभाग ,प्रधानमंत्री आवास योजना – ग्रामीण बेसिक शिक्षा विभाग , पंचायत राज विभाग, सहित अन्य विभागों के द्वारा स्टाल लगाया गया है जिसमें विभाग के द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई।

 

कार्यक्रम में सोनम सरोज एन्ड पार्टी के द्वारा लोकगीत , धोबिया नृत्य, गोमती आरती , राजस्थानी लोक नृत्य एवं आजमगढ़ सांसद दिनेश लाल निरहुआ का कार्यक्रम रात 10:00 बजे तक जारी रहा कवि सम्मेलन जैसे कार्यक्रमो ने दर्शको का मन मोह लिए। जौनपुर महोत्सव में शहीद राजेश सिंह, जिलाजित यादव, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी गिरधारी लाल यादव, पुरुषोत्तम यादव के परिजनों को सम्मानित किया गया।

 

इस अवसर पर मा. विधायक शाहगंज रमेश सिंह , भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्प राज सिंह,पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक डॉ अजय पाल शर्मा, मुख्य विकाश अधिकारी साई तेजा सीलम उप जिलाधिकारी सदर सुनील कुमार , मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला विकास अधिकारी बी. बी सिंह, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी आर डी यादव,

बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉक्टर गोरखनाथ पटेल, जिला सेवायोजन अधिकारी राजीव सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी संतोष कुमार शाही, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय, जिला उद्यान अधिकारी ममता सिंह यादव सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.