आम आदमी पार्टी से डा चित्रलेखा सिंह को मैदान में आ जाने से सियासी पारा गर्म

0 311

जौनपुर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद का दो बार चुनाव लड़ चुकी सपा नेत्री डॉ. चित्रलेखा सिंह ने साइकिल की सवारी छोड़कर अब। अपने  हाथ में झाड़ू थाम लिया है!

आज सोमवार  को उन्होंने अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी  से नामांकन पत्र भी दाखिल  कर दिया  उक्त अवसर पर मोती लाल यादव डा विनोद कुमार सिंह विजय सिंह बागी  सरताज रोसी सोनकर मुन्ना राजा इकराम जफर मसूद सुषमा सोनकर सुमन यादव संगीता सिंह  सरला माहेश्वरी समर नाजिम रिजवी  मौजूद रहे ?

 

डाक्टर चित्रलेखा सिंह को मैदान में आ जाने से नगर पालिका परिषद का चुनावी पारा गर्म हो गया एक  तरफ जहां भारतीय जनता पार्टी से मनोरमा मौर्या है वही कांग्रेस से दरखशा इस्तेयक तो सपा से ऊषा श्रावण जयसवाल मैदान है तथा विगत बीस वर्ष से विराजमान माया टंडन पत्नी दिनेश टंडन उक्त चारो में देखा जाए तो सबसे ज्यादा शिक्षित प्रत्याशी डॉक्टर चित्रलेखा सिंह है !

 

जिन्होंने बहुत सोच समझ कर रविवार फैसला किया और  आम आदमी पार्टी का दामन थामा साथ ही साथ  आज उन्होंने अपना नामांकन पत्र भी तीन सेट में दाखिल कर बताते चले की इसके पूर्व वह  2017 के चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर मैदान में उतरी थी इस बार समाजवादी पार्टी में मुख्य  टिकट की दावेदार थी लेकिन समाजवादी पार्टी की कूटनीति उनको अन्तिम पल पता चल गई जिस वजह से उन्होंने उसका दामन छोड़ कर जनता हित में काम कर रही आम आदमी पार्टी का दामन पकड़ लिया अब वे अपने हाथ में झाड़ू लेकर मैदान में उतर चुकी हैं।

 

उम्मीदों के कयास लगाए जा रहे है की इस पर नगर पालिका परिषद के चुनाव में इतिहास जरूर रचा जायेगा सपा ने विधान सभा चुनाव की तरह इस बार भी वही पुरानी गलती दोहरा दी जिससे मौर्या समाज का वोट जरूर विभाजित होगा  जिसका सहयोग चित्रलेखा सिंह मिलेगा साथ ही साथ जिले बहु चर्चित समाजसेवी और विद्युत विभाग कर्मचारी संघ के अध्यक्ष निखिलेश सिंह  की हर समुदाय अच्छी पैठ है लोगो की संतावना उन्हें जरूर मिलेगी !

Leave A Reply

Your email address will not be published.