आप प्रत्याशी के बढ़ते जनाधार से विपक्षी बौखलाएं डा. चित्रलेखा सिंह दें रही है भाजपा साहित अन्य प्रमुख पार्टियों के प्रत्याशी को सीधी चुनौती

भाजपा को दे रही है : डा चित्रलेखा सिंह सीधी टक्कर

0 179

 

जुल्फेकार हुसैन बाबू ब्यूरो चीफ AKS लखनऊ

जौनपुर। नगर निकाय चुनाव को लेकर कयासों का दौर जारी है। गुरूवार सुबह से मतदान प्रक्रिया प्रारंभ हो जायेगी। बुधवार की रात सभी प्रत्याशियों के लिए भारी गुजरने वाली है। मतदाता तो चैन से सो जायेगा लेकिन प्रत्याशी करवटें बदलते रहेंगे। नगर पालिका परिषद में बसपा की माया टंडन का लगभग दो दशक से कब्जा रहा है तो वहीं भाजपा, सपा और कांग्रेस इस बार अपनी पूरी ताकत झोंक दिये हैं। वहीं आम आदमी पार्टी ने डा. चित्रलेखा सिंह को मैदान में उतारा है। नगरीय निकाय चुनाव में पल-पल समीकरण बदलते हुए दिख रहे हैं। कभी बसपा-भाजपा की लड़ाई बतायी जा रही है तो कभी सपा से आम आदमी पार्टी की टक्कर होने की चर्चा सुनी जा रही है। फिलहाल अटकलों और कयासों का बाजार गरम है। शहर के चट्टी चौराहों पर फिलहाल चुनाव पर ही बहस हो रही है। चर्चा के अनुसार आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी डा. चित्रलेखा सिंह को लगातार मिल रहे जनसमर्थन से खासकर सपा और भाजपा के लोग बेचैन हैं। हर वर्ग का समर्थन मिल रहा है। बतातें चलें कि डा. चित्रलेखा सिंह का राजनैतिक बैकग्राउंड रहा है, इस वजह से शहरी क्षेत्र की जनता में उनकी अच्छी पकड़ है।

 

सपा का वोट हो रहा ट्रांसफर
जौनपुर। अक्सर देखने को मिला है कि समाजवादी पार्टी को अल्पसंख्यक समुदाय का समर्थन मिलता रहा है लेकिन इस बार नजारा कुछ और ही देखने को मिल सकता है। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के रूख से अल्पसंख्यक समाज के लोग नाराज हैं। कयास लगाये जा रहे हैं कि सपा के अल्पसंख्यक मतों में डा. चित्रलेखा सिंह अच्छी-खासी संख्या में सेंध लगाने जा रही हैं। वहीं सवर्ण वोटर्स भी भाजपा से नाराज दिख रहे हैं। अनुमान और चर्चा के आधार पर कहा जाये तो आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी को हर तरफ से समर्थन मिल रहा है।

 

क्या मूर्छित पड़ी कांग्रेसी को मिलेगी संजीवनी?
जौनपुर। कई वर्षों से राजनीति में मूर्छित पड़ी कांग्रेस ने इस बार मुस्लिम प्रत्याशी उतारा है। राजनैतिक पंडितों की मानें तो कांग्रेस मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र होने की वजह से यहां पर नगर पालिका में कांग्रेस की जीत का झंडा गाडऩे को बेताब है। यह तो आने वाला समय ही बतायेगा कि कांग्रेस को जनता कितना अपना आर्शीवाद और स्नेह देती है। फिलहाल अटकलों का बाजार गरम है, चाय की दुकानों पर चुस्की लेते हुए लोग चुनाव पर ही चर्चा करते देखे जा रहे हैं।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.