77 वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया

0 135

जौनपुर 15 अगस्त  2023 के अवसर पर जनपद में 77 वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। जिले के कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी श्री अनुज कुमार झा के द्वारा ध्वजारोहण कर कर्मचारियों व आम जनमानस को पंचप्रण की शपथ दिलाई गई। जिलाधिकारी द्वारा जनक कुमारी इंटर कॉलेज की छात्राओं को सांस्कृतिक कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उपहार देकर उनका प्रोत्साहन किया गया। जिलाधिकारी द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया।


जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट सभागार में उपस्थित अधिकारियों कर्मचारियों एवं संभ्रांत जनो को संबोधित करते हुए कहा कि हमे मिलकर आपस में एक होकर रहने की आवश्यकता है तभी भारत देश मजबूत होगा।

उन्होंने कहा की 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस इसलिए मनाया जाता है कि हमें यह हमेशा याद रहे कि आपसी लड़ाई से अपनी ही क्षति होती है।


उन्होंने कहा कि भारत के सैनिक कठिन परिस्थितियों में भी देश की सेवा करते है, हमारी रक्षा करते है अतः हमारा कर्तव्य बनता है कि उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें।

जिलाधिकारी ने कहा कि हम शहीदों का तो सम्मान करते है और हमे उनकी भावनाओं का आदर करना चाहिए, उनकी समस्याओं को सुनना हमारी प्राथमिकता में शामिल होना चाहिए।


उन्होंने कहा कि आज बड़ी संख्या में जो भी पौधरोपण किए जा रहे है, इनकी देखभाल करने की आवश्यकता है, पौधे हमे जीवन पर्यन्त देते रहते है। बिना हरियाली के जीवन संभव नहीं है अतः संकल्प लेना चाहिए की वृक्षारोपण अवश्य करेंगे और अपने बच्चो को पौधों के महत्व के बारे में जागरूक करेंगे।

 

जिलाधिकारी ने कहा की हमने जो कुछ जीवन में प्राप्त किया है  उसके लिए धन्यवाद अवश्य करे।

 

उन्होंने तकनीकी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि जनपद में लगभग 400 हेल्थ एवं वेलनेश सेंटर बनाए जा रहे है, जिसके सम्बन्ध के कहा जा सकता है यह जनपद के लिए एक क्रांति के समान है। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र सहित मेडिकल टूरिज्म में भी तेजी से विकास हो रहा है। दूर दराज गाँव मे बैठा छात्र भी तकनीकी के माध्यम से प्रशिक्षित शिक्षक से ज्ञान अर्जित कर रहा है और मा0 मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में शिक्षा के क्षेत्र में तेजी से विकास हो रहा है।

कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम अक्षयबर चौहान, अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व गणेश प्रसाद सिंह, नगर मजिस्ट्रेट देवेंद्र सिंह एवं अध्यक्ष कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ विजय प्रताप सिंह ने अपने विचार प्रकट किए।

सूचना विभाग के पंजीकृत दल सोनम सरोज एंड पार्टी के द्वारा लोकगीत प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का संचालन आशीष त्रिपाठी के द्वारा किया गया।

इसके उपरांत जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी द्वय, नगर मजिस्ट्रेट द्वारा डॉ० भीमराव अंबेडकर एवं महात्मा गांधी जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

 

इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सुनील कुमार, लालबहादुर, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय सहित कलेक्ट्रेट कर्मचारी व आम जनमानस उपस्थित रहे।

 

इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक डॉ० अजय पाल शर्मा के द्वारा पुलिस लाइन में, मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम के द्वारा विकास भवन में एवं समस्त उपजिलाधिकारी के द्वारा संबंधित तहसील में ध्वजारोहण कर पंच प्रण की शपथ दिलाई गई।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.