डाला छठ : व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य

0 23


जेड हुसैन बाबू
जौनपुर। छठ पर्व पर शाम होते ही नदियों, पोखरों और तालाबों के छठ घाटों पर महिला श्रद्धालुओं का रेला उमड़ पड़ा। व्रती महिलाएं घुटने भर पानी में खड़ा होकर डूबते भगवान भास्कर को प्रथम अर्घ्य दिया। रात भर शहर और देहात में छठ मईया के गीत गूंजते रहे।

विविध प्रकार के पकवान बनाए गए। इसे एक बड़े पात्र में रखा गया। सुबह से ही निर्जल रहकर स्नानादि और श्रृंगार कर महिलाएं परिवार के लोगों के साथ छठ घाटों पर पहुंची। दीप प्रज्वलित कर छठ मईया की पूजा की गई। इसके बाद एक दीप गंगा मईया और एक दीप भगवान भास्कर को अर्पित किया गया। यह सब करने के बाद महिलाएं नदी, तालाब और पोखरों में कमर भर पानी में जाकर खड़ी हो गईं। भगवान भास्कर के डूबने पर उन्हें अर्घ्य दिया गया।

इसके बाद व्रती महिलाएं परिवार के सदस्यों के साथ घर लौट आईं। गोमती सई नदी समेत तमाम पोखरों पर भारी भीड़ श्रद्धालुओं की लगी रही। गोमती नदी के दोनों घाटों पर व्रती महिलाओं की संख्या अधिक रही। सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने मुकम्मल व्यवस्था कर रखी थी। सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही यह व्रत पूरा हो जाएगा। गौराबादशाहपुर प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के भदेवरा में स्थित तालाब पर रविवार को ग्रामप्रधान भदेवरा की तरफ से डाला छठ पर्व का भव्य आयोजन किया गया।

वहां पर व्रती महिलाओं के आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। तालाब परिसर में हर घाटों पर दोपहर बाद से ही मनोहारी, अदभुत, आलौकिक व उत्साह पूर्ण दृश्य की छटा छायी रही। व्रती महिलाएं स्वच्छ परिधानों में मंगल गीत गाते हुए और सूप,दौरी, रक्षा,कपूर,दीप बत्ती,मिस्ठान व फल वगैरह पूजा की सामग्री लेकर वहां पर पहुंच कर अस्ताचल सूर्य भगवान को अर्घ्य दिया और पुत्र व पति के दीर्घायु होने तथा परिवार की संपन्नता के लिए कामना किया।

महिलाओं ने छठी मइया का जमकर गीत गाया। पूजन अर्चन का कार्य राजेश चौबे ने सम्पंन कराया। इस महापर्व को देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। हर हर महादेव, छठ मइया व भगवान भास्कर की जायकारों तालाब परिसर गूंज उठा। खेतासराय प्रतिनिधि के अनुसार नगर में भी महाछठ पूजा कार्यक्रम लोगों का उत्साह देखने को मिला। छठ के मौके पर पुत्रवती माताओ ने पुत्र की सुख समृद्धि की कामना की। सुबह से ही विधि विधान के साथ छठ पूजा की सामग्रियों को एकत्र कर सुहागिन के परिधान में व्रती महिलाओं ने पूजा अर्चना की। नगर के विद्यापीठ, फक्कड़ बाबा की कुटिया समेत अन्य स्थानों से किन्नर बिट्टू तथा डाली किन्नर के नेतृत्व में क़स्बे में जुलूस के साथ भ्रमण किया।

सुरक्षा के लिहाज़ से पुलिस प्रशासन ने पुख़्ता इंतज़ाम कर रखा था । नगर पंचायत ने भी सुविधाओं के मद्देनजऱ अपनी टीम के साथ मुस्तैद रही। इस मौके पर डॉ. अमलेंद्र गुप्ता, सुरेन्द्र पाण्डेय, अनूप गुप्ता, गुड्डू गुप्ता, आदर्श श्रीवास्तव, आकाश सोनी, सचिन सोनी, जगदीश यादव, वंश श्रीवास्तव, पूर्व सभासद बृजेश पाण्डेय, अनिल प्रजापति, विक्की गुप्ता, दुर्गेश बरनवाल, राजू बाँध आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे। धर्मरक्षक मनीष गुप्ता ने सभी के प्रति आभार जताया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.