हमारी सरकार बनेगी तो बनाएंगे हिंदू राष्ट्र : अशोक सिंह

भारत संकल्प रैली का आगाज करेगी समाज विकास क्रांति पार्टी

0 92

150 -200 सीटों पर चुनाव लड़ेगी पार्टी
नई दिल्ली/जौनपुर। समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह ने मंगलवार को दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी पार्टी 20 जनवरी को संकल्प रैली निकालने जा रही है। विभिन्न राज्यों से होते हुए दिल्ली में ही जंतर मंतर ने सभा के बाद कार्यक्रम समाप्त होगा। श्री सिंह ने कहा कि 150-200 सीटों पर हमारी पार्टी चुनाव लड़ेगी और किसी से गठबंधन नहीं रहेगा। अशोक सिंह ने कहा कि हमारी पार्टी का मुख्य एजेंडे में है कि हमारी सरकार बनेगी तो हम देश को हिंदू राष्ट्र बनाएंगे। हिंदू राष्ट्र ऐसा होगा जिसमे सभी धर्मों का सम्मान होगा। बीजेपी का नाम लिए बगैर उन्होंने कहा कि राशन मुफ्त में देने से अच्छा है लोगो को रोजगार दिया जाए। 3 फरवरी को अयोध्या में जाकर प्रभु श्री राम लला का दर्शन करेंगे और वहीं संकल्प लेंगे। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सुनील कुमार सक्सेना ने कहा कि हमारी पार्टी रोजगार के ऊपर काम करेगी। हमारी पार्टी सत्ता में आएगी तो सभी युवाओं को रोजगार देगी। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी से ज्यादा से ज्यादा लोग जुड़े। हमारी पार्टी में अब तक लाखों लोग जुड़े है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.