शाहगंज महोत्सव : सामूहिक विवाह में 251 जोड़े लेंगे सात फेरा

0 18

जेड हुसैन (बाबू)
संस्कृतिक संध्या में भोजपुरी स्टार पवन सिंह बिखेरेंगे जलवा
जौनपुर। शाहगंज में 17 और 18 फरवरी को शाहगंज महोत्सव का आयोजन होगा। इसमें महोत्सव में 751 जोड़ों का सामूहिक विवाह होगा। जबकि 251 दिव्यांगो को ट्राइसाइकिल वितरित की जायेगी। सांस्कृतिक संध्या में मशहूर भोजपुरी गायक पवन सिंह, अनुपमा यादव, आस्था सिंह और डिंपल सिंह जैसे कलाकार जलवा बिखेरेंगे।
दो दिवसीय शाहगंज महोत्सव की तैयारियां आखिरी दौर में हैं। विधायक रमेश सिंह ने डाक बंगले में समीक्षा की। बैठक में सभी विभागों के अधिकारियों ने तैयारियों की विस्तारपूर्वक जानकारी साझा की। बैठक के बाद विधायक ने आयोजन स्थल पर तैयारियों का जायजा भी लिया । बैठक में प्रस्तावित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह, दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल वितरण, विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी सहित अन्य कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा हुई। जिला विकास अधिकारी ने बताया कि सरकार के सभी विभागों की तरफ से कुल 44 स्टॉल लगाए जाएंगे। जिसमें उनके द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी आम जनमानस को दी जाएगी। पुलिस विभाग की तरफ से क्षेत्राधिकारी अजित सिंह चौहान ने तैयारियों की जानकारी साझा की। विद्युत विभाग के एसडीओ ने बताया कि महोत्सव के दौरान निर्बाध विद्युत आपूर्ति की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। समाज कल्याण विभाग ने विकास खंडवार सामूहिक विवाह की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। जिला दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी ने ट्राईसाइकिल लाभार्थियों के बारे में जानकारी दी।
इसके अलावा शिक्षा, जल जीवन मिशन, सहकारिता, उद्यान, गन्ना, कृषि, वन, खादी, बाल विकास एवं पुष्टाहार, सिंचाई विभाग आदि विभागों ने भी तैयारियों के संबंध में जानकारी साझा की। मत्स्य, पशु चिकित्सा, श्रम तथा डूडा से कोई अधिकारी उपस्थित नहीं हुआ। बैठक में जिला विकास अधिकारी बी बी सिंह, पीडी जयकेश त्रिपाठी, एसडीएम शैलेंद्र कुमार, बीडीओ खुटहन गौरवेंद्र सिंह, सुइथा कलां सुभाष चंद, ईओ नगर पालिका प्रदीप गिरी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.