जनता के मूल मुद्दो पर चुनाव लड़ेगी समाज विकास क्रांति पार्टी : अशोक सिंह

मिला चुनाव चिन्ह "गन्ना किसान"

0 82

नई दिल्ली। समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष/उद्योगपति अशोक सिंह की पार्टी को चुनाव आयोग ने सिंबल दे दिया है। उनकी पार्टी को गन्ना किसान चुनाव चिन्ह मिला है। श्री सिंह ने कहा कि हमारी पार्टी जनता के मूल मुद्दो पर चुनाव लड़ेगी। हमारी पार्टी पूरे देश में लोकसभा चुनाव लडने जा रही है। श्री सिंह ने कहा कि समाज विकास क्रांति पार्टी इस बार चुनाव में अपनी महत्वपूर्ण उपस्थित दर्ज कराने जा रही है। हमारी पार्टी सबसे पहले यूपी, महाराष्ट्र, दिल्ली, बिहार, राजस्थान, में प्रत्याशियों की सूची जारी करेगी इसके बाद अन्य प्रदेशों में भी कैंडिडेट उतारा जाएगा। वार्ता के क्रम में कहा कि हमारी पार्टी नौजवानों, किसानों, और बेरोजगारों के लिए आवाज उठाती है और उनके हित में लगातार पार्टी काम करती है। यदि हमारी पार्टी को जनता का प्यार और आशीर्वाद मिला तो युवाओं को सरकारी नौकरी दी जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.