जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाएंगे : कृपा शंकर सिंह

अभी भी विकास से बहुत दूर है जौनपुर

0 43

जौनपुर। केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का कार्य करूंगा। प्रत्येक पात्र व्यक्ति को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लोकहितकारी कार्यक्रम का लाभ मिलता दिखाई दे रहा है। उक्त बातें महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्य मंत्री और भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी कृपा शंकर सिंह ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि चार दिनों पूर्व ही उन्हें भारतीय जनता पार्टी ने 73 लोकसभा जौनपुर क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया है। इसके पश्चात वे बनारस स्थित विश्वनाथ मंदिर संकट मोचन एवं दुर्गा कुंड पहुंचकर भगवान शिव हनुमान और मां दुर्गा का पूजन किया। इसके पश्चात उन्होंने जौनपुर के शीतला चौकिया धाम जाकर माथा टेका। पूर्व गृह राज्य मंत्री ने बताया कि जौनपुर अभी भी विकास से बहुत दूर है। पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह ने अपने कार्य में विकास को गति दी थी परंतु उनके बाद के जनप्रतिनिधियों ने जौनपुर पर अपेक्षित ध्यान नहीं दिया। श्री सिंह ने कहा कि वह महाराष्ट्र की राजनीति करते हुए जौनपुर वालों के बराबर संपर्क में रहे। यहां की समस्याओं को लेकर समय-समय पर वह केंद्र और राज्य सरकार में बैठे लोगों से मिलकर जौनपुर की आवाज उठाते रहे हैं। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जौनपुर आ रहे हैं। उनसे मिलकर यहां की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा करेंगे। उक्त अवसर पर पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता ओमप्रकाश सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.