राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह पर हुआ हमला

डीएम कार्यालय पर दिया धरना, बोले बसपा के एक नेता ने करवाया है हमला

0 174

जेड हुसैन (बाबू)
जौनपुर। समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह ने आरोप लगाया है कि जबसे उन्होंने समाज विकास क्रांति पार्टी का गठन किया है, ग्रेटर नोएडा के कुछ प्रभावशाली लोगों के कहने पर उन पर हमले किए जा रहे हैं। यह उन्हें चुनाव में उतरने से रोकने के लिए किया गया है।
समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह ने आरोप लगाया है कि उन पर जानलेवा हमला हुआ है, लेकिन इसके बाद भी पुलिस उनकी एफआईआर नहीं दर्ज कर रही है। पुलिस के इस रवैये के खिलाफ अशोक सिंह ने प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया है। इसके पहले उनके समर्थकों ने धरना-प्रदर्शन कर भी केस दर्ज कराने का प्रयास किया है। कुछ ही समय पहले उन्होंने दिल्ली में अपने राजनीतिक दल के गठन का एलान किया था।
अशोक सिंह ने आरोप लगाया है कि जबसे उन्होंने समाज विकास क्रांति पार्टी का गठन किया है, ग्रेटर नोएडा के कुछ प्रभावशाली लोगों के कहने पर उन पर हमले किए जा रहे हैं। यह उन्हें चुनाव में उतरने से रोकने की साजिश है। अपने ऊपर हुए हमलों के लिए उन्होंने बहुजन समाज पार्टी के कुछ नेताओं पर आरोप लगाए हैं।
उन्होंने कहा कि उनके साथ उनके सहयोगियों पर हमले होने के बाद भी पुलिस रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है। इसके खिलाफ उन्होंने कोर्ट में सीआरपीसी 156 (3) के तहत याचिका दायर की है। उन्होंने बताया कि उनपर यह हमला तब किया गया जब वह पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ जा रहे थे। इस दौरान उनकी कार रुकवाकर उन पर हमला किया गया। उनका आरोप है कि उन्होंने हिंदू राष्ट्र के संदर्भ में आवाज उठाई है, इसलिए बसपा के एक शीर्ष नेता के इशारे पर उन पर हमला किया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.