एक शाम पंकज उधास जी के नाम-डॉ अखिलेश कुमार मिश्रा

0 5,056

लखनऊ राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान उत्तर प्रदेश और अवधी विकास संस्थान के संयुक्त तत्वधान में एक शाम पंकज उधास जी को विनम्र श्रद्धांजलि स्वरूप घुंघरू टूट गए कार्यक्रम का अयोजन दिनांक 14 मार्च 2024 को सीएमएस स्कूल, गोमती नगर में किया गया।

कार्यक्रम में डॉ हरिओम, आई.ए.एस. प्रमुख सचिव, समाज कल्याण विभाग, मिथिलेश लखनवी, कमाल खान द्वारा मनमोहक गजल प्रस्तुत किया गया। राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान उत्तर प्रदेश की महामंत्री डॉ सीमा गुप्ता ने बताया यह संस्थान का बहुप्रतीक्षित कार्यक्रम था, जिसे आमजन ने बहुत ही सराहा।

कार्यक्रम का संचालन कर रहें राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष डॉ अखिलेश कुमार मिश्रा आई.ए.एस. के अदभुत कार्यक्रम संयोजन की भूरी भूरी प्रशंसा की गई।अध्यक्ष डॉ अखिलेश कुमार मिश्रा आई.ए.एस.ने बताया राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान उत्तर प्रदेश द्वारा दिनांक17 मार्च 2024 को कुमुदिनी महिला कवयित्री सम्मेलन का उद्घाटन डॉ राम मनोहर लोहिया लॉ यूनिवर्सिटी आशियाना में दोपहर 1.30 बजे से की जाएगी यह जानकारी डॉ सीमा गुप्ता महामंत्री राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान उत्तर प्रदेश दी गई है!

Leave A Reply

Your email address will not be published.