आब्स एवं गाइनी सोसाइटी द्वारा निःशुल्क एनीमिया परीक्षण एवं स्वास्थ्य शिविर का लगा कैंप

0 180

नगर के राजकीय बालिका इण्टर कालेज में प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञों की संस्था जौनपुर आब्स एवं गाइनी सोसाइटी द्वारा निःशुल्क एनीमिया परीक्षण एवं स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। संस्था की संरक्षिका डा० प्रियम्बदा सिंह, सचिव डा० शैली निगम एवं डा० जया राय ने भाग लिया।

कॉलेज की प्रधानाचार्या श्रीमती मंजूलता वर्मा ने डाक्टरों का स्वागत किया और उनके इस पहल की सराहना की। शिविर में कक्षा सात से बारह तक की लगभग 150 किशोरियों ने हिस्सा लिया। डा० शैली निगम ने एनीमिया, संतुलित आहार एवं नियमित व्यायाम के बारे में जानकारी दी।

डा० जया राय ने माहवारी के विषय में मुख्यतः आवश्यक साफ-सफाई के बारे में बताया। डॉ० प्रियम्बदा सिंह ने बच्चेदानी के मुख के कैंसर के विषय में बताया। उन्होंने सभी लड़कियों को कैंसर से बचाव के टीकाकरण के लिए प्रेरित किया सभी लड़कियों ने उत्साहित होकर चिकित्सकों की बातों को सुना और कई प्रश्न भी किए।

80 लड़कियों ने रक्त परीक्षण करवाया जिसमें से 70 लड़कियों में खून की कमी पाई गयी। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती आदर्श वर्मा ने किया अध्यापिका श्रीमती माला सिंह ने कार्यक्रम के अंत में डाक्टर्स का आभार प्रकट किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.