गैंगेस्टर एक्ट के वांछित इनामिया शातिर अपराधियों को थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार

0 129

जौनपुर/पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी शाहगंज के मार्गदर्शन मे प्र0नि0 खुटहन किशोर कुमार चौबे मय हमराही कर्मचारीगण द्वारा आज दिनांक – 02/01/2023 को गैंगेस्टर एक्ट में वांछित चल रहे दो अभियुक्त सोनू उर्फ मो0अली पुत्र शहंशाह निवासी तिघरा थाना खुटहन जनपद के तिघरा तिराहा थाना खुटहन से व अभियुक्त नबीउल्लाह पुत्र मुबारक अली ग्राम चितारा महमूदपुर थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ को बनुआडिह नहर पुलिया जनपद के थाना खुटहन से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण उपरोक्त के विरुध्द आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए संबंधित न्यायालय भेजा जा रहा है। बताते चलें कि पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए दोनों अभियुक्तों के ऊपर पुलिस उप महानिरीक्षक/ पुलिस अधीक्षक द्वारा बीस-बीस हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण- प्र0नि0 किशोर कुमार चौबे थाना खुटहन जौनपुर, उ0नि0श्री राजित राम यादव, हे0का0 संतोष यादव, हे0का0 संजय ओझा, का0सुदर्शन यादव, का0शिवाकान्त, का0शशांक त्रिवेदी थाना खुटहन जौनपुर।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.