एमएलसी विनीत सिंह ने किया अहरौरा धान क्रय का औचक निरीक्षण

0 137

मीरजापुर। विधान परिषद के सदस्य श्याम नारायण उर्फ विनीत सिंह द्वारा दिन मंगलवार को अहरौरा मंडी समिति के धान क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया।
धान क्रय केंद्रों पर कांटे की कमी को लेकर उच्च अधिकारियों से टेलिफोनिक वार्ता कर जल्द से जल्द सेंटर पर किसानों के कांटे की उपस्थिति करने का दिया निर्देश। वहीं अधिकारियों ने कहा कि अहरौरा मंडी समिति के पीसीएफ क्रय केंद्र पर एक कांटे की जगह अब एक कांटे की और व्यवस्था कर दी जाएगी जिससे किसानों का धान खरीद जल्द से जल्द हो सके वही निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों से धान क्रय के बारे में जानकारी ली और किसानों का पेमेंट समय पर हो रहा है कि नहीं उस रजिस्टर का भी जांच किया। जांच के दौरान मौके पर धान क्रय केंद्र के कर्मचारी मौजूद है। वही निरीक्षण पर आए जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कनौजिया, भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धनाथ सिंह ने सभी कर्मचारियों से कहा कि किसी भी किसान का धान वापस न किया जाए तत्काल उनकी खरीद की जाए और समय पर पेमेंट कर दिया जाए।
प्रेस वार्ता में एमएलसी विनीत सिंह ने कहा कि आज अहरौरा मंडी समिति में स्थित धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया गया जिसमें सब कुछ सही पाया गया पीसीएफ केंद्र पर एक काटा होने को जड़ से धान की खरीद में कुछ देर हो रही है उसके लिए उच्च अधिकारियों से टेलीफोन से वार्ता की गई अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द अन्य एक कांटे पीसीएफ सेंटर पर भेज दी जाएगी जिससे किसान का धान खरीद समय पर पहुंच सके। और उन्होंने कहा कि किसानों के भुगतान पर कहा कि सरकार के मनसा के अनुसार किसानों का धान खरीदा जा रहा है और उनका भुगतान भी समय पर किया जा रहा है कोई भी किसान का अगर 10 तारीख को धान खरीदा गया तो 7 दिन के अंदर खरीद कर भुगतान उनके खाते में में पेमेंट कर दिया जा रहा है। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कनौजिया भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धनाथ सिंह जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि चौधरी जयपाल सिंह के साथ सिद्धार्थ सिंह मिकी सिंह उदय कुमार और राजकीय क्रय विक्रय केंद्र के विभिन्न निरीक्षक श्वेता पांडे सहित मंडी समिति के प्रभारी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.