औद्योगिक क्षेत्र अवैध मिट्टी खनन का बना हब,

खनन अधिकारी ने जेसीबी व दो डंपरों को किया सीज

0 102

अखिलेश सिंह/अमन की शान
कछौना, हरदोई। कोतवाली कछौना के अंतर्गत औद्योगिक क्षेत्र संडीला अवैध मिट्टी खनन का हब बनता है। वर्तमान समय में लखनऊ पलिया राजमार्ग पर फोरलेन का कार्य चल रहा है। जिसमें मिट्टी की उपयोगिता है, इस सड़क का निर्माण कार्य पीएनसी करा रही है। वह प्राइवेट ठेकेदारों से मिट्टी कार्य करा रही है।

 

 

यह प्राइवेट लोग मानकों को ताक पर रखकर अवैध मिट्टी खनन कार्य कर रहे हैं। दिन रात लगातार बड़ी पोकलैंड मशीनों से मिट्टी खुदाई का कार्य करा रहे है, जो मानक से ज्यादा गहराई की मिट्टी खोद रहे हैं। वहीं ओवरलोड डंपरों से दिन-रात मिट्टी उठाई जा रही है। यह वाहन काफी तेज चलते हैं, ओवरलोड होने के कारण क्षेत्र की सड़कों व संपर्क मार्गों पूरा मार्ग, नैरा मार्ग, बघुआमऊ मार्ग, मल्हपुर, समोधा मार्ग, मतुआ मार्ग, गढ़ी कमालपुर मार्ग, गौसगंज मार्ग, गौहानी मार्ग, बघौली मार्ग, समसपुर मार्ग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

 

 

सार्वजनिक संपत्ति का बड़े पैमाने पर नुकसान किया जा रहा है। जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं। कई संपर्क मार्गों की पुलिया टूट गई है। आवागमन दुष्कर हो गया है। हादसों में इजाफा हो गया है। इसकी आड़ में अन्य क्षेत्रों में मिट्टी डालने वाले खनन माफिया सक्रिय हो गए हैं, जो औद्योगिक क्षेत्र में कंपनियों में मिट्टी डाल रहे हैं। ईंट भट्ठा संचालक भी बड़े पैमाने पर जेसीबी व डंपर से मिट्टी का कारोबार करा रहे हैं। पुलिस, राजस्व व खनन विभाग के गठजोड़ के चलते खनन माफिया बदस्तूर अपना कार्य कर रहे हैं। जिसे सार्वजनिक संपत्ति का नुकसान व जन हानि हो रही है। गहरे गहरे गड्ढों के कारण तालाब हो गए हैं। आस पास के खेतों के किसानों के सामने कृषि कार्य का संकट खड़ा हो गया है।

 

 

बरसात के समय गड्ढों में पानी होने से अनहोनी घटनाओं की प्रबल संभावना है। यह खनन माफिया वन विभाग व ग्राम सभा की भूमि पर खनन कर रहे हैं। आम जनमानस में अवैध खनन से हो रही सड़कों की जर्जर हालत की वजह से आम जनमानस में काफी आक्रोश है। बीती रात खनन अधिकारी अजीता सिंह ने एक जेसीबी व दो डंपरों को सीज कर दिया, इस कार्यवाही से खनन माफियाओं के हौसले पस्त है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.