राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान उत्तर प्रदेश पुरस्कार वितरण समारोह व कवि सम्मेलन का आयोजन 12 मार्च 2023

0 136

आपको हर्ष के साथ अवगत कराना है कि राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान उत्तर प्रदेश द्वारा दिनांक 12 मार्च 2023 को लखनऊ विश्वविद्यालय के मालवीय सभागार में दोपहर 3:00 से वार्षिक पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन संपन्न किया जाना है।

1-उपरोक्त कार्यक्रम में राज्य कार्मिक साहित्यकारों को उनके उत्कृष्ट पुस्तक के लिए 1-1 लाख धनराशि की 23 पुरस्कार वितरण किया जाना है।

2- उपरोक्त कार्यक्रम में साहित्य सेवा करने वाले साहित्यकारों को ₹5100 की धनराशि वाले पुरस्कार साहित्य गौरव सम्मान से सम्मानित किया जाना है।

3- उपरोक्त कार्यक्रम में आप कई महत्वपूर्ण सरप्राइस भी देखने वाले हैं।
आप सभी लोकतंत्र के स्तंभ समाचार बंधुओं का हार्दिक स्वागत करती हूं।🙏 अवश्य ही कार्यक्रम के कवरेज प्रदान करने के लिए आने का कष्ट करें।

डॉ सीमा गुप्ता,महामंत्री
राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान उत्तर प्रदेश।

Leave A Reply

Your email address will not be published.