राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान’, उ0प्र0 के तत्वावधान में ‘पुरस्कार एवं सम्मान समारोह’ वर्ष 2022-23 का आयोजन ‘मालवीय सभागार’, लखनऊ विश्वविद्यालय, लखनऊ में किया गया

0 61

राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान’, उ0प्र0 के तत्वावधान में ‘पुरस्कार एवं सम्मान समारोह’ वर्ष 2022-23 का आयोजन ‘मालवीय सभागार’, लखनऊ विश्वविद्यालय, लखनऊ में किया गया।

 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, श्री दुर्गाशंकर मिश्रा, आई.ए.एस. मुख्य सचिव, उ.प्र. थे तथा कार्यक्रम में श्री जितेन्द्र कुमार, आई.ए.एस. प्रमुख सचिव, उ0प्र0 सचिवालय, डाॅ0 आशीष गौतम उपस्थित थे। अध्यक्षता डाॅ0 अखिलेश कुमार मिश्रा, अध्यक्ष, राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान द्वारा की गई।

 

कार्यक्रम का शुभारम्भ डाॅ0 शोभा दीक्षित ‘भावना’ द्वारा वाणी वन्दना के साथ किया गया। मा0 अध्यक्ष एवं मा0 मुख्य अतिथि द्वारा माँ शारदे की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन किया गया। मा0 अतिथियों का स्वागत एवं संस्थान की गतिविधियों की प्रगति आख्या संस्थान की महामंत्री डाॅ0 सीमा गुप्ता द्वारा प्रस्तुत की गयी।

 

अध्यक्ष एवं मुख्य अतिथि द्वारा उद्बोधन किया गया।
तत्पश्चात इस आयोजन का पुरस्कार एवं सम्मान का सत्र प्रारम्भ हुआ। मुख्य अतिथि द्वारा साहित्यकारों को पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान किये गये:-

साहित्यिक पुरस्कार वर्ष 2022-23
क्रसं0 पुरस्कार का नाम पुरस्कार पाने वाले व्यक्ति का नाम पुस्तक का नाम
1 रामधारी सिंह दिनकर श्री नितिन रमेश गोकर्ण श्रीगोकर्णपुराणसारः
2 शिव सिंह सरोज श्री हरपाल सिंह गोकरन की बीवी
3 पं महावीर प्रसाद द्विवेदी डॉ हरिओमए आई ए एस मानसरोवर
4 सुब्रमण्यम भारती पुरस्कार पार्थ सारथी सेन शर्मा लव इन लखनऊ
5 भारतेंदु हरिश्चंद्र पुरस्कार श्रीमती सुषमा सिंह बताओ मनु
6 भगवती चरण वर्मा श्री केडी सिंह छलकत जाए ज्ञान घट
7 सुमित्रानंदन पंत पुरस्कार श्री अनिल कुमार पाठक पारस बेला
8 अमृतलाल नागर पुरस्कार डॉ0 दिनेश चंद्र सिंहए आई ए एस काल प्रेरणा

9 डॉ0 विद्यानिवास मिश्र श्री सूर्य नारायण पांडे पंचफोरन
10 श्यामसुंदर दास श्री अनुपम आनंद नवजागरण के निकष पर
11 जयशंकर प्रसाद डॉ उदित नारायण पांडे .उदित जागो रे जागो
12 डॉ शिवमंगल सिंह श्सुमनश् श्री राजीव आचार्य मेरी अयोध्या मेरा रघुवंश
13 गया प्रसाद शुक्ल स्नेही डॉ राजेश सिंह प्राचीन भारत की न्यायिक व्यवस्था एवं महाभारत
14 डॉ हरिवंश राय बच्चन जयप्रकाश शर्मा ;जनकवि प्रकाशद्ध बम भोले भण्डारी
15 मीर तकी मीर पुरस्कार श्री विक्रम सिंह यथार्थ के समानांतर
16 फिराक गोरखपुरी डॉ ज्ञानवेन्द्र सिंह शायरी का तकाबुली मुताल्या
17 अमीर खुसरो श्री अहमद जलाल ज़ैदी ज़िन्दगी का सफ़र
18 अकबर इलाहाबादी श्री एनण्एचण् रिज़्वी सरकारी सेवा आचरण नियमावली
19 प्रताप नारायण मिश्र श्री बृजलाल . इंडियन मुजाहिदीन . निशाने पर गुजरात
20 बालकृष्ण भट्ट श्री शिव शंकर द्विवेदी अ.मोक्ष
21 महादेवी वर्मा श्री अशोक कुमार पांडे प्रेम पराग
22 शरतचन्द्र चट्टोपाध्याय डाॅ0 वाइखोम चींखैङानबा उदय प्रकाश . सृजन और चिंतन
23 मिर्जा असद उल्ला खान गालिब सीमा मधुरिमा मुखर मौन
24 जोश मलिहाबादी हिन्दीतर भाषा भाषी

पुरस्कार पाने वाले सभी साहित्यकारों को रु0 01-01 लाख की धनराशि के साथ ही प्रमाण-पत्र/स्मृति चिन्ह एवं शाॅल भेंट किये गये।
इसके अतिरिक्त दो अन्य पुरस्कार भी प्रदान किये गये जिनका विवरण निम्नलिखित हैः-
ओम प्रकाश चतुर्वेदी ‘पराग’ पुरस्कार श्री ओम प्रकाश ‘यति’ (रु0 21,000/-)
रमन लाल अग्रवाल पुरस्कार डाॅ0 विद्याबिन्दु सिंह (रु0 11,000/-)

 

संस्थान की पत्रिका ‘अपरिहार्य’ एवं संस्थान को अमूल्य योगदान देने हेतु वर्ष 2022-23 के लिए श्री अजय सिंह ‘राणा’, डाॅ0 आनन्द ओझा, श्री अश्विनी कुमार, श्री हरिकान्त त्रिपाठी, श्री लक्ष्मीकान्त, श्री मुकेश कुमार मिश्रा, श्रीमती रचना यदुवंशी, श्री श्रीप्रकाश श्रीवास्तव, डाॅ0 युगान्तर सिन्दूर, श्री श्रीश चन्द्र दीक्षित, श्री मुक्तिनाथ झा, श्री आनन्द किशोर सक्सेना, श्री कृष्णदत्त ढौडियाल, श्री राजेश श्रीवास्तव, श्रीमती मीरा चैरसिया, श्री ओम प्रकाश वर्मा ‘ओम’, डाॅ0 ताराचन्द ‘तनहा’, श्रीमती गीतिका चतुर्वेदी, डाॅ0 विवेक शुक्ला, श्री विकास द्विवेदी, श्री कुँवर कुसुमेश, श्री शशिकान्त द्विवेदी ‘गोपाल’, श्री गिरिजाशंकर पाण्डेय ‘अंकुर’ श्रीमती नीलिमा मिश्रा, श्री ओम प्रकाश सिंह एवं श्री सत्यदेव ‘पथिक’ को साहित्य गौरव सम्मान प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त श्री चन्द्रदेव दीक्षित ‘चन्द्र’ को प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साहित्य गौरव सम्मान एवं प्रशंसा पत्र प्राप्त करने वाले साहित्यकारों को रु0 5,100/- की भेंट एवं स्मृति चिन्ह/अंगवस्त्र प्रदान किये गये।

 

कार्यक्रम का सफल संचालन संस्थान के माननीय अध्यक्ष डाॅ0 अखिलेश कुमार मिश्रा ने किया।
डॉ सीमा गुप्ता,महामंत्री, राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान उत्तर प्रदेश।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.