गुजरात में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ नारा की उड़ रही धज्जियाँ

0 47

लखनऊ। भारतीय ओबीसी महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौ. लौटनराम निषाद ने कहा कि भाजपा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देती है, पर भाजपा शासित गुजरात, मध्यप्रदेश आदि राज्यों में बहन -बेटियां असुरक्षित हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह कहते हैं कि कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बनी तो दंगे होंगे, पर भाजपा शासित मणिपुर में अराजकता व उपद्रव का माहौल क़ायम है और केन्द्र की पहली सरकार है जिसने अपनी ही पार्टी की सरकार वाले राज्य में धारा 355 लगाई है, जो देश की पहली घटना है. उन्होंने कहा कि दंगे दूसरे नहीं बल्कि भाजपा के आनुषान्गिक संगठन बजरंग दल, विश्व हिन्दू परिषद आती कराते हैँ।उन्होंने कहा कि केरल में 3 लड़कियों के गायब होने पर द केरला स्टोरी फिल्म बन गयी,गुजरात की 40 हज़ार लड़कियों के गायब होने पर फिल्म कौन बनाएगा?

 

निषाद ने एनसीआरबी का आंकड़ा कहता है कि सन् 2016 से 2020 के बीच पिछले 5 सालों में गुजरात की 40 हज़ार लड़कियां गायब हैं और इन्हें गुजरात से बाहर ले जाकर वैश्यावृत्ति में झोंक दिया गया है।
इसमें 2016 में 7105 लड़कियां, 2017 में 7712 लड़कियां, 2018 में 9246 लड़कियां, 2019 में 9268 लड़कियां और 2020 में 8290 लड़कियां ,

 

अर्थात कुल 41621 लड़कियों के गुजरात से गायब होने की रिपोर्ट लिखी गई।यह है गुजरात मॉडल की सच्चाई व महिला अपराध की स्थिति।गुजरात सरकार ने 2021 में विधानसभा में दिए जवाब में स्वीकार किया कि केवल बड़ोदरा और अहमदाबाद से ही 4722 लड़कियों (2019-2020) में गायब हुईं।पूर्व आईपीएस और गुजरात राज्य मानवाधिकार आयोग के सदस्य सुधीर सिंहा के अनुसार इन सभी लड़कियों को राज्य के बाहर वैश्यावृत्ति में लगा दिया गया है । उन्होंने कहा कि “द केरल स्टोरी” के बाद “द रियल गुजरात स्टोरी” पर फ़िल्म बननी चाहिए ताकि गुजरात मॉडल की सच्चाई जनता के सामने आ सके।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.