कर्नाटक की जनता ने कांग्रेस में दिखाया भरोसा कांग्रेस के मुद्दे और वादों पर जनता ने दिया जनादेश

0 166

अखिलेश सिंह/रजनीश सिंह
हरदोई। कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी की प्रचंड विजय से हरदोई कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश भर गया।आज जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी, हरदोई द्वारा कांग्रेस कार्यालय पर ढोल नगाड़ों के साथ, आतिशबाजी करते हुए कर्नाटक विजय का जश्न मनाया गया।इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने एक दुसरो को लड्डू खिलाकर मुँह मीठा कराया।इस अवसर पर शहर कांग्रेस कमेटी हरदोई के अध्यक्ष जमील अहमद अंसारी को सभासद निर्वाचित होने के बाद उनका स्वागत भी फूल मालाओं से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया।
जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह सोमवंशी ने कहा कि सत्ता के अहंकार को कर्नाटक की जनता ने धूल चटा दी है।जनता ने कांग्रेस के मुद्दों और वादों पर भरोसा जताते हुए जनादेश दिया है।

 

हिमाचल प्रदेश के बाद कर्नाटक की जीत ने यह साबित कर दिया है कि जनता का भरोसा कांग्रेस में बढ़ रहा है।राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो यात्रा ने जो मोहब्बत, एकता, सद्भाव का संदेश दिया उसके साथ जनता खड़ी हो गई है और नफरतवादी ताकतें लगातार पराजित हो रहीं हैं।

शहर अध्यक्ष एवं सभासद जमील अहमद अंसारी ने सभी के कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे जी एवं राहुल गाँधी जी के नेतृत्व में पार्टी व संगठन नई ऊर्जा से भरपूर है और आगामी राज्यों के चुनाव व लोकसभा चुनाव में भी पार्टी को विजय मिलेगी।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष डॉ अजीमुश्शान, जिला उपाध्यक्ष साधू सिंह, जिला महासचिव शशिबाला वर्मा, पिहानी नगर अध्यक्ष कदीर खान, शहर उपाध्यक्ष सुशील कुमार सिंह, शहर उपाध्यक्ष रवींद्र मिश्रा, बावन ब्लॉक अध्यक्ष कमल सिंह, ब्लॉक उपाध्यक्ष कुन्नू सिंह, यूसुफ खान, हरियावां ब्लॉक उपाध्यक्ष नन्दकिशोर, सर्वेश कुशवाहा, श्रीप्रकाश मिश्रा, भुवनेश प्रताप सिंह, अनिल कुमार, श्यामलाल, महताब अहमद, संजय कुमार, बृजेश कुमार, अलखराम, शिवकुमार राठौर, देशराज पाल, त्रिवेणी श्रीवास्तव आदि साथी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.