बीजेपी नेता ने आरोप लगाकर खाया जहर, धनंजय सिंह के इशारे पर पुलिस ने महिलाओं, बच्चियों को पीटा

0 39

जौनपुर। गौराबादशाहपुर में सड़क हादसे के बाद हुए बवाल को लेकर पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चियों को पीटा है। घरों में तोड़फोड़ की है। यह आरोप भाजपा के किसान मोर्चा के मंत्री भोपाल सिंह भोले ने लगाया है। घटना में कई महिलाओं को चोट आई है। भोला ने वीडियो जारी कर आरोप लगाया कि माफिया धनंजय सिंह के इशारे पर पुलिस ने यह कारस्तानी की है।

 

भोला ने धनंजय सिंह और स्थानीय थानेदार त्रिवेणी सिंह पर कई आरोप लगाए हैं। पुलिस ने रविवार को हुए हादसे में दो लोगों की मौत के बाद मचे बवाल में भोला सिंह समेत कई लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।

गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के जौनपुर केराकत मोड़ के पास ट्रक की चपेट में आने से 28 वर्षीय शिवजीत व 28 वर्षीय सुजीत कुमार नोना की मौत हो गई थी। इसी के बाद बक्शा थाना क्षेत्र के वाराणसी लखनऊ राष्ट्रीय राज्यमार्ग पर कुल्डनामऊ गांव के पास लोगों ने ट्रक वालों पर कार्रवाई की मांग करते हुए सड़क जाम कर दिया था। महिलाओं ने सड़क पर लेट विरोध प्रदर्शन किया था। पुलिस फोर्स ने लाठीचार्ज कर लोगों को खदेड़ने की कोशिश की तो बवाल बढ़ गया था। पथराव में कई पुलिस बालों को भी पत्थर लगे थे।

 

इसी के बाद भाजपा नेता भोला समेत 30 नामजद व 60 अज्ञात के खिलाफ गम्भीर धारा में मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने मौके से करीब दर्जनभर महिला पुरुषों को शांतिभंग में चालान कर दिया। बन लोगों पर पुलिस कर्मियों पर जानलेवा हमला करने और 7 सीएलए ऐक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। भाजपा नेता भोला का आरोप है कि गिरफ्तारी के नाम पर पुलिस ने धनंजय सिंह के इशारे पर घरों में घुसकर तांडव मचाया है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.