भाजपा ने जन सम्पर्क में झोंकी ताकत किया घर-घर सम्पर्क और टोल फ्री 9090902024 नम्बर पर कराया मिस्ड काल

एक लाख से अधिक लोगो से केंद्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियां बताये भाजपा के कार्यकर्ता

0 60

जौनपुर :  केंद्र के नौ साल पूरे होने के उपलक्ष्य पर भारतीय जनता पार्टी जौनपुर के प्रत्येक मंडल के कार्यकर्ताओं ने जिला प्रभारी राकेश त्रिवेदी, जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह एवं राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह के नेतृत्व में घर-घर जाकर जनसंपर्क अभियान चलाया और सरकार की नौ वर्ष की उपलब्धियों को लोगों को बताया जा रहा है तथा उन्हें उपलब्धियों से सम्बन्धित पत्रक भी सौपा जा रहा है। जनसमपर्क वाले घरों पर भाजपा के टोल फ्री नंबर 9090902024 पर मिस्ड कॉल करके यूनिफार्म सिविल कोड के लिये जन समर्थन जुटाया जा रहा है।

डा राकेश त्रिवेदी ने कार्यालय पर जिला पदाधिकारी एवं मोर्चा के जिलाध्यक्ष एवं महामंत्री की एक आवश्यक बैठक बुलाई और कहा कि जून माह की लुह भरी दोपहरी में एक इतिहास रचा है आप लोगो ने, सम्पर्क से समर्थन घर घर में जन सम्पर्क का कार्यक्रम पिछले एक सप्ताह से जिले के सभी बूथों पर चलाया जा रहा है। मैं स्वयं एक सप्ताह से जिले में डेरा डाले हुये है और लगातार घर-घर सम्पर्क कर रहे है उसी तरह आप लोग भी घर घर सम्पर्क करके टोल फ्री नम्बर पर फोन कराइये। जौनपुर में कम से कम एक लाख लोगो से सम्पर्क करने का लक्ष्य मिला है, समाज के विभिन्न जन प्रमुखों, मोर्चा के पदाधिकारी और विभाग के पदाधिकारी को जन सम्पर्क का लक्ष्य मिला है उसको हम लोग कल 30 जून को लास्ट दिन है उस दिन महा सम्पर्क करना है।

 

 

उन्होंने जन सम्पर्क करते हुये कहा कि विगत नौ वर्षों में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने समाज के हर वर्ग के लोगों के सर्वांगीण विकास का कार्य किया है जिसकी प्रसंशा विश्व स्तर पर हो रही है। लोगों से किये वादें को सरकार एक एक करके पूरा कर रही है। फिर चाहे वो कश्मीर से 370 हटाना हो या फिर राम मंदिर का निर्माण कराना हो आने वाले वक्त में होने वाले चुनावों में भाजपा केंद्र सहित राज्य में और भी मजबूती से सरकार बनाएगी।

 

 

राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह ने कहा कि केन्द्र सरकार के 9 साल पूरा करने के मौके पर 30 मई से 30 जून तक चल रहे पार्टी के महा जनसंपर्क अभियान के तहत पार्टी जिले के प्रत्येक बूथ पर अधिक से अधिक लोगों से सम्पर्क करने का लक्ष्य रखी है। इस अवधि में पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के आदेशानुसार लोकसभा और विधानसभा क्षेत्रवार तथा मण्डल व बूथ स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से मोदी सरकार की 9 वर्षों की नीतियों और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाया जा रहा है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए कार्य योजना तैयार कर ली गई है और इसके तहत जिला और मंडल स्तर पर अभियान समितियां गठित की गई हैं। उन्होंने कहा कि घर-घर जन सम्पर्क अभियान के तहत जिले के प्रत्येक बूथ पर कम से कम सौ परिवारों से सम्पर्क साधा जाएगा।

 

 

जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने लोगो से संपर्क कर कहा कि मोदी सरकार के कारण आज भारत विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर है। प्रधानमंत्री के सकारात्मक ओर दृढ़ इच्छा शक्ति के कारण आज हम कोविड- 19 जैसी जानलेवा बीमारी से बच पाए। क्योंकि काफी कम समय में वैक्सीन देकर लोगों की जान सरकार द्वारा बचाई गई। इतना ही नहीं लॉकडाउन के वक्त मोदी सरकार ने गरीबों को अतिरिक्त मुफ्त में चावल व गेहूं उपलब्ध कराया। दूसरे देश की हालत किसी से छुपी नहीं है। ऐसे समय में भी भारत आज मजबूती से आगे बढ़ रहा है।

 

 

उक्त अवसर पर सुशील मिश्रा संदीप सरोज राजू दादा धनन्जय सिंह आशीष गुप्ता आमोद सिंह रोहन सिंह नरेन्द्र उपाध्याय रागिनी सिंह अजय सरोज अनिल गुप्ता इन्द्रसेन सिंह प्रमोद प्रजापति रविकांत सिंह रवींद्र दुबे कमलेश निषाद राजेश कन्नौजिया आदि उपस्थित रहे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.