पत्रकार इशरत हुसैन
जौनपुर। जिला मुख्यालय से लगभग 10 किलोमीटर दूर सिकरारा थाना क्षेत्र के जाम गांव के पास बोलोरो पिकअप चालक को गोली मार कर बाइक सवार बदमाशों नगदी रुपए और मोबाइल फोन छीन लिया। वाराणसी जनपद के चोलापुर थाना क्षेत्र के ग्राम दौराहा गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार यादव उम्र लगभग 40 वर्ष पुत्र वंशराज यादव मुर्गी का बच्चा अपने बोलोरो पिकअप पर लाद कंर वह मुंगरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के सतहरिया जा रहा था। जैसे ही धर्मेंद्र ने अपनी गाड़ी को हाईवे से नीचे उतर कर मुंगरा बादशाहपुर की रोड पर उतारा इस समय चार बाइकों पर सवार आठ बदमाशो उसका पीछा कर लिया। बदमाशो ने उसे सिकरारा थाना क्षेत्र के जाम के पास रोक लिया और तमंचे से गोली मार दी। बदमाशों ने उसे गंदी गंदी गालियां देते हुए भाग गए। जैसे ही घटना की जानकारी पुलिस को मिली उसी समय मौके पर थाना अध्यक्ष सिकरारा दिव्य प्रकाश सिंह थाना अध्यक्ष बक्सा विवेक कुमार तिवारी मौके पर पहुंच गए। गोली से घायल धर्मेंद्र को पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचा दिया जहां उसका उपचार चल रहा हैं। पुलिस की कई टीम में बदमाशों की खोज करने में जुट गई है।