दुल्हन की तरह सजाया गया राम कथा के लिए पंडाल

भगवा रंग में रंगा पंडाल, स्टेज पर अयोध्या मंदिर के चित्र ने बढ़ाई शोभा

0 85

पत्रकार जेड हुसैन बाबू
जौनपुर। सेवा भारती के नेतृत्व में 25 अक्टूबर से आयोजित राम कथा के लिए नगर के बीआरपी इंटर कॉलेज के मैदान में पंडाल दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। राम कथा से एक दिन पहले 24 अक्टूबर को नगर में भव्य कलश यात्रा निकाली जायेगी।

 

यह कलश यात्रा भी ऐतिहासिक होगी क्योंकि इस कलश यात्रा में झांकिया भी शामिल की गई हैं। यह आयोजन भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्ञानप्रकाश सिंह ने किया है। पंडाल भगवा रंग में रंगा हुआ है। सबसे खास बात यह है कि राम कथा का जो स्टेज बनाया गया है वह भव्य है उसमें चार चांद तब लग गया जब उस स्टेज पर अयोध्या में बन रहे भगवान राम मंदिर का पूरा फोटो लगाया गया है।

 

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सारी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के लिए कार्यक्रम के आयोजक एवं उनके सहयोगी दिन रात लगे हुए हैं। महिलाओं और पुरूषों के बैठने की अलग अलग व्यवस्था की गई है। राम कथा तीन बजे से शाम छह बजे तक चलेगी। भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्ञानप्रकाश सिंह ने जनपदवासियों से यह अपील की है कि यह सबका कार्यक्रम है इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सबका सहयोग भी जरूरी है।

 

बताते चलें कि जनपद के इतिहास में पहली बार इतनी विशाल राम कथा की तैयारियां की गई हैं। पूरा नगर राम कथा के होर्डिं से पटा हुआ है। जिधर देखो उधर राम कथा ही दिखाई दे रही है। इस भव्य कार्यक्रम का साक्षी जनपद के कथा श्रवण श्रद्धालु बनेगें।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.