गोकुल घाट की देव दीपावली हुई संपन्न

0 37

जौनपुर। जनपद के पुरानी बाजार मोहल्ला स्थित गोकुल घाट की देव दीपावली बीते दिन सकुशल संपन्न हुई। गौरतलब हो की यह देव दीपावली पिछले 15 वर्षो से निरंतर करी जा रही है। बता दे की इस देव दीपावली महोत्सव में सर्व प्रथम रंगोली प्रतियोगिता के बाद आदि गंगा गोमती पूजन, दीपदान और महाआरती और आखिर में सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न हुआ।

 

कार्यक्रम में पूर्व सांसद धनंजय सिंह मुख्य अतिथि के रूप मौजूद रहे। साथ ही देव दीपावली समिति के संस्थापक पंडित आनंद मिश्र, अध्यक्ष दिनेश गुप्ता, महासचिव मनीष गुप्ता, कोषाध्यक्ष सुरेश चंद्र गुप्ता, सनी गुप्ता, वत्सल गुप्ता, एन पी मिश्र, पंडित अमरनाथ उपाध्यय, आलोक गुप्ता, चंदन गुप्ता, कपिल चतुर्वेदी सहित तमाम लोग मौके पर मौजूद रहे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.