मारपीट की घटना में हुई तोड़फोड़, गोली लगने की चिकित्सक ने नहीं की पुष्टी

0 33

पत्रकार इसरत हुसैन

जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के डालहनपुर में सोमवार दोपहर लगभग 2 बजे पुरानी रंजिश को लेकर एक पक्ष ने हमला कर चार लोगों को घायल कर दिया है। घटना में हमलावरों द्वारा गोली मार देने की बात कही गई थी लेकिन चिकित्सक ने गहन छानबीन से गोली लगने की पुष्टि नहीं किया है। मामला दोपहर लगभग 2 बजे का है तीन-चार दर्जन की संख्या में पहुंचे लोगों ने जमकर पथराव किया और तोड़फोड़ की। उसी हमले में सोनू सोनकर 32 वर्ष पुत्र रामजी सोनकर और सोनू के पिता राम जी सोनकर उसी जगह मौजूद रहें। लाल यादव पुत्र महेंद्र यादव निवासी जासोपुर और एक महिला अंकित सोनकर घायल हो गई। घायलों में सोनू सोनकर को गोली लगने की बात कही जा रही थी। इमरजेंसी ड्यूटी पर मौजूद रहें चिकित्सा डॉक्टर सलमान अंसारी ने तत्काल गोली लगी हुई जगह का एक्सरे कराया तो किसी को भी गोली लगने की पुष्टि नहीं हुई। जबकि परिवार के लोग मौके पर लगभग छह फायर होने की बात बता रहे हैं और यह भी बता रहे हैं कि हमलावरों द्वारा किए गए तोड़फोड़ में उनका काफी नुकसान हुआ है।

घटना की जानकारी मिलने पर इंस्पेक्टर सतीश कुमार सिंह सहयोगी जवानों के साथ मौके पर पहुंच गए और मामले की छानबीन कर रहे हैं। पुलिस द्वारा सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है। घटना के संबंध में बताया गया है कि कुछ दिन पूर्व विवाद हुआ था उसी रंजिश में आज यह हमला हुआ है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.