थाना लाइन बाजार नौ सट्टेबाज चढ़े पुलिस के हत्थे

0 1,042

डा0 अजय पाल शर्मा, पुलिस अधीक्षक जौनपुर के द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तरी हेतु चलाएं जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर जौनपुर के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्वेक्षण में थाना लाइन बाजार, एसओजी व सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा चेकिंग के दौरान माध्यमिक विद्यालय देवचन्दपुर से 09 व्यक्तियों को आनलाइन सट्टा लगाते समय गिरफ्तार किया गया।

जिनके कब्जे से नकदी मोबाइल आदि बरामद किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-226/2023 धारा-420 भादवि, धारा 13 जुआ अधिनियम व 66 डी0 आईटी एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता-
1. रोहित साहू पुत्र सुरेन्द्र साहू नि0 अहियापुर थाना कोतवाली जौनपुर।
2.आशीष कुमार गुप्ता उर्फ मोनू पुत्र स्व0 जयहिन्द गुप्ता नि0 रामदासपुर थाना लाइनबाजार जौनपुर।
3.सौरभ गुप्ता पुत्र संजय गुप्ता नि0 देवचन्दपुर थाना लाइनबाजार जौनपुर।
4.विकास सिंह पुत्र नरसिंह नि0 वाजिदपुर उत्तरी थाना कोतवाली जौनपुर।
5.अखिलेश प्रकाश मौर्या उर्फ सिन्टू मौर्या पुत्र ओमप्रकाश मौर्या नि0 पदुमपुर थाना सराख्वाजा जौनपुर।
6.शिवांसू सिंह पुत्र राजनारायन सिंह नि0 भण्डारी थाना कोतवाली जौनपुर।
7.यशदीप यादव उर्फ सौरभ यादव पुत्र संजीव यादव नि0 भण्डारी थाना कोतवाली जौनपुर।
8.सूरज सिंह पुत्र श्यामप्रताप सिंह नि0 3/386 सजन बाजार थाना इन्द्रा नगर लखनऊ।
9.सिद्धार्थ यादव उर्फ रिंकू पुत्र जंगबहादुर यादव नि0 जमीन अब्दुलखैर सुक्खीपुर थाना कोतवाली जौनपुर।

बरामदगी का विवरण–
13720 रूपये, चिट बन्दी जामा तलाशी कुल 8000 रूपये, 14 मोबाइल, डोमेन 02 व एक कलाई घडी।

पंजीकृत अभियोग-
1.मु0अ0सं0-226/2023 धारा-420 भादवि, धारा 13 जुआ अधिनियम व 66 डी0 आईटी एक्ट थाना लाइनबाजार जनपद जौनपुर।

गिरफ्तारी/ बरामदगी करने वाली टीम-
1.श्री संजय वर्मा, प्रभारी निरीक्षक थाना लाइनबाजार जौनपुर ।
2.श्री मनोज सिंह, प्रभारी एसओजी जौनपुर।
3.श्री रामजन्म यादव, प्रभारी सर्विलांस जौनपुर।
4.श्री रमेश कुमार, एसओजी जौनपुर।
5.उ0नि0 दिग्विजय सिंह, थाना लाइनबाजार जौनपुर।
6.उ0नि0 रोहित कुमार मिश्रा, थाना लाइनबाजार, जौनपुर।
7.हे0का0 रोशन यादव, हे0का0 सुजीत सिंह, हे0का0 तबरेज खां थाना लाइन बाजार जौनपुर।
8.का0 अजय,का0 आनन्द, का0 विनय, सर्विलांस जौनपुर।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.