यश भारती से अलंकृत वरिष्ठ पत्रकार शीतला सिंह के निधन पर पत्रकार महासंघ परिवार शोकाकुल

विभिन्न इकाइयों ने शोक व्यक्त करके दी विनम्र श्रद्धांजलि

0 82

 

प्रयागराज भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ ने वरिष्ठ पत्रकार और यश भारती से सम्मानित बाबू शीतला सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है और उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है |

पूरा महासंघ परिवार शोकाकुल है और विभिन्न इकाइयों द्वारा शोक संवेदना व्यक्त करने का क्रम जारी है | भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी पवनेश कुमार पवन ने बताया कि प्रयागराज मुख्यालय में पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुनेश्वर मिश्र राष्ट्रीय संयोजक डॉक्टर भगवान प्रसाद उपाध्याय , राष्ट्रीय मुख्य महासचिव मथुरा प्रसाद धुरिया , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुधेन्दु ओझा , राष्ट्रीय सचिव नन्द गोपाल वर्मा , राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष शिव शंकर पांडेय राष्ट्रीय संरक्षक डा० बाल कृष्ण पांडेय सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों ने शोक संवेदना व्यक्त करके बाबू शीतला सिंह के प्रति अपनी हार्दिक श्रद्धांजलि अर्पित की |

 

उत्तर प्रदेश इकाई के प्रान्तीय संरक्षक सिद्ध नाथ द्विवेदी , प्रान्तीय प्रभारी सच्चिदानंद मिश्र , प्रांतीय अध्यक्ष प्रभा शंकर ओझा , प्रान्तीय मुख्य महासचिव मधुसूदन सिंह, प्रांतीय उपाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश शुक्ल , प्रान्तीय संयुक्त सचिव डा० विजय यादव , प्रान्तीय कोषाध्यक्ष हौसला प्रसाद सिंह पटेल , प्रयागराज मंडल के अध्यक्ष अजय कुमार पांडेय , मंडल सचिव अशोक कुमार तिवारी , मण्डल उपाध्यक्ष मोहम्मद जफरुल हसन , जिला इकाई के अध्यक्ष रमाकांत त्रिपाठी , जिला मुख्य महासचिव राजेंद्र प्रसाद पांडेय , जिला महासचिव कमलेश सिंह , जिला कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता ने शोक श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके पत्रकारिता जीवन के स्वर्णिम काल को याद किया और वक्ताओं ने कहा कि सहकारिता के आधार पर जनमोर्चा देश का सर्वाधिक सफल समाचार पत्र माना गया जिसका श्रेय बाबू शीतला सिंह को जाता है |

 

इसी प्रकार विभिन्न तहसील इकाइयों द्वारा शोक संवेदना व्यक्त की गई | प्राप्त समाचार के अनुसार मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष पुरुषोत्तम मिश्र और मध्य प्रदेश के मीडिया प्रभारी दिलीप त्रिपाठी ने भी अपने शोक संवेदना व्यक्त की है |

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.